मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 64 year old woman pregnant in china
Written By
Last Modified: बीजिंग , शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (13:44 IST)

64 वर्षीय महिला ने दिया एक बच्चे को जन्म

64 वर्षीय महिला ने दिया एक बच्चे को जन्म - 64 year old woman pregnant in china
चीन में 64 वर्षीय महिला बच्चे का जन्म देने वाली देश की सबसे उम्रदराज मां बन गई है। आधिकारिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 64 वर्षीय मां ने जिलन प्रांत के एक अस्पताल में सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक लड़के का जन्म दिया है। बच्चे का वजन 3.7 किलोग्राम है। महिला की शिनाख्त उजागर नहीं की गई है।
 
महिला ने आईवीएफ के जरिए गर्भधारण किया था। सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक तस्वीर वायरल हो गई थी जिसमें प्रसव कक्ष में महिला और साथ में बच्चे को हाथ में लिए एक नर्स नजर आ रही है।
 
सरकारी अखबार 'चाइना डेली' की रिपोर्ट के अनुसार महिला और उसके पति ने साक्षात्कार देने से इनकार कर दिया, लेकिन परिवार के करीबियों का कहना है कि दंपति ने अपने पहले बच्चे को खोने के बाद एक बार फिर बच्चा पाने का निर्णय किया था।
 
हालिया वर्षों में चीन में कई उम्रदराज महिलाओं के मां बनने के मामले सामने आए हैं। डॉक्टर तेंग होंग जिन्होंने महिला को बच्चे को जन्म देने में मदद की थी, उन्होंने बताया कि इस उम्र में बच्चे को जन्म देना एक जोखिम भरा निर्णय है लेकिन साथ ही यह एक बहादुरी भरा और समझने लायक भी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मालेगांव ब्लास्ट मामले में सनसनीखेज खुलासा, एटीएस ने मारा कलसांगरा और डांगे को...