1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. जर्मनी में छूरे के हमले में 4 घायल, आतंकवादी पृष्ठभूमि का साक्ष्य नहीं

Germany | जर्मनी में छूरे के हमले में 4 घायल, आतंकवादी पृष्ठभूमि का साक्ष्य नहीं

Germany
बर्लिन। जर्मनी के ओबेरहॉसेन में एक हमलावर ने 4 लोगों को छूरा मारकर घायल कर दिया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने लोगों पर छूरे से हमला कर दिया जिससे 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि घटना के पीछे आतंकवादी पृष्ठभूमि होने के कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हमले के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन पारिवारिक विवाद इसकी वजह हो सकती है। (वार्ता)
अगला लेख
बड़ी खबर, पुणे में मिले कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी के संकेत, 85% संक्रमितों में मिली एंटीबॉडी