शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 2 killed, 4 injured in US firing
Written By
Last Modified: सोमवार, 13 जून 2022 (13:13 IST)

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, 2 लोगों की मौत, 4 घायल

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, 2 लोगों की मौत, 4 घायल - 2 killed, 4 injured in US firing
गैरी (अमेरिका)। अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए।जिनमें से एक की हालत गंभीर है।हालां‍कि गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शिकागो के दक्षिण पूर्व में स्थित गैरी में देर रात करीब दो बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि गोलियां लगने से 34 वर्षीय एक पुरुष और 26 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। प्राधिकारियों ने फिलहाल घायलों के नाम और गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ जारी, अब तक ईडी ने पूछे ये 10 सवाल