1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 2 israel women hostages released by hamas

हमास ने 2 महिला बंधकों को रिहा किया, रफाह क्रॉसिंग के रास्ते पहुंची तेल अवीव

israel women hostages
Israel Hamas war : इसराइल हमाज के बीच तेज होती जंग के बीच हमास ने सोमवार को 2 इसराइली महिला बंधकों को रिहा कर दिया। दोनों को रफाह क्रॉसिंग के जरिए तेल अवीव ले जाया गया। इससे पहले हमास ने 2 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया था।
 
मंगलवार तड़के रिहा हुई 2 बुजुर्ग महिला बंधकों में 79 साल की नुरित कूपर और 85 साल की योचेवेद लिफशिट्ज हैं। इन्हें इलाज के लिए तेल अवीव लाया गया है। हमास ने कहा कि उसने इन 2 महिलाओं को ‘मानवीय’ और स्वास्थ्य कारणों से रिहा किया है।
 
इन महिलाओं को 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान अगवा कर गाजा पट्टी में बंधक बनाकर रखा गया था। नुरित कूपर के 85 वर्षीय पति अमीरम और लिफशिट्ज के 83 साल के पति ओडेड को अभी भी हमास ने बंधक बना कर रखा है।
 
इसराइल ने बंधकों की रिहाई में मध्यस्थता के लिए मिस्र का शुक्रिया अदा किया है, साथ ही दोनों महिलाओं को वापस लाने में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका" के लिए रेड क्रॉस संस्था को भी धन्यवाद दिया है।
 
इसराइल का कहना है कि 200 से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बनाया है। हमास अब तक कुल 4 बंधकों को रिहा कर चुका है।
 
इस बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन ने इसराइली पीएम नेतन्याहू से बात की। उन्होंने कहा कि बंधकों की रिहाई के बाद ही सीजफायर पर बात होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
चेन्नई के पास लोकल ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरे