1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 2 earthquakes felt in Afghanistan

थाईलैंड और म्यांमार के बाद अब अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के 2 झटके

भूकंप का केंद्र काबुल से लगभग 280 किलोमीटर दूर स्थित था और इनकी गहराई 180 किलोमीटर से अधिक थी।

2 earthquakes felt in Afghanistan
earthquakes felt in Afghanistan: अफगानिस्तान में शनिवार तड़के भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि पहला भूकंप तड़के 4 बजकर 51 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4.3 आंकी गई जबकि दूसरा झटका तड़के 5 बजकर 16 मिनट पर महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.7 थी। भूकंप का केंद्र काबुल से लगभग 280 किलोमीटर दूर स्थित था और इनकी गहराई 180 किलोमीटर से अधिक थी।ALSO READ: 24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी
 
इससे 1 दिन पहले म्यांमार में भूकंप के 2 झटके महसूस किए गए थे जिनसे बड़े पैमाने पर तबाही मची थी। भूकंप का असर थाईलैंड के बैंकॉक तक देखा गया था, जहां निर्माणाधीन 30 मंजिला 1 इमारत ढह गई थी जबकि कई ऊंची इमारतों के हिलने से लोगों में दहशत फैल गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों