1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 18 labours dies in China coal mine

चीन के कोयला खदान में बड़ा हादसा, जहरीली गैस रिसने से 18 मजदूरों की मौत

China coal
बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित एक कोयले की खदान में कार्बन मोनो-ऑक्साइड गैस रिसने की वजह से कम से कम 18 खदान मजदूरों की मौत हो गई।
 
चीन के सरकारी टेलीविजन चैनल के अनुसार, चोंगकिंग स्थित डियाशिडोंग कोयला खदान में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद एक मजदूर को जिंदा निकाला गया जबकि 5 अन्य की तलाश की जा रही है।
 
उल्लेखनीय है कि चीन का कोयला खनन उद्योग दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता है, जहां सालाना पांच हजार से अधिक मजदूरों की मौत हो जाती है। (भाषा)
अगला लेख
15 दिन में 13 बार महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए कितने बढ़े दाम...