शुक्रवार, 30 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 1000 peopled dies in bangladesh protest
Last Modified: शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (07:42 IST)

बांग्लादेश हिंसा में 1000 लोगों की मौत, 400 लोगों की आंखों की रोशनी गईं

बांग्लादेश हिंसा में 1000 लोगों की मौत, 400 लोगों की आंखों की रोशनी गईं - 1000 peopled dies in bangladesh protest
Bangladesh violence : बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन में 1000 से ज्यादा लोग मारे गए जबकि इतने ही घायल हुए हैं। पुलिस फायरिंग के चलते 400 से ज्यादा लोगों की आंख की रोशनी भी चली गई। ALSO READ: BNP की मांग, भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपे
 
अंतरिम सरकार में स्वास्थ्य विभाग की प्रभारी मंत्री नूरजहां बेगम ने कई अस्पतालों का दौरा करने के बाद बताया कि आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने बांग्लादेश में आंदोलन के दौरान 650 लोगों के मारे जाने की बात कही थी। ALSO READ: Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंसक घटनाओं में 650 लोगों की मौत, UN की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
 
संसद की पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी और पूर्व वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी को एक आभूषण विक्रेता की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। मुंशी को बुधवार देर रात उनके ढाका स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया।
 
इस बीच अंतरिम सरकार ने शेख हसीना सरकार में मंत्री रहे 14 नेताओं के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। हसीना का राजनयिक पासपोर्ट पहले ही रद्द किया जा चुका है। प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वे देश छोड़कर चली गईं। वे फिलहाल भारत में रह रही हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta