Last Modified: बगदाद ,
मंगलवार, 28 अगस्त 2012 (17:06 IST)
एक दिन में 21 लोगों को फांसी
FILE
इराक में आतंकवाद के मामलों में 21 लोगों को फांसी दी गई है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इन सभी लोगों को एक दिन फांसी दी गई।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की ओर से इराक में फांसी की सजा के प्रावधान पर रोक लगाए जाने की मांग किए जाने के बावजूद इन लोगों को फांसी दी गई।
न्याय विभाग के अधिकारी हैदर अल सादी ने कहा कि न्याय मंत्रालय ने 21 लोगों को आतंकवाद के मामले में फांसी दी गई। इसमें तीन महिला आतंकवादी शामिल हैं। (भाषा)