• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , गुरुवार, 1 मार्च 2012 (23:40 IST)

अमेरिका में आए तूफान से 12 लोगों की मौत

अमेरिका
अमेरिका के कई प्रांतों में आए भयंकर तूफान के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी इलिनोइस शहर में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुरू में इस तूफान को ईएफ4 का दर्जा दिया गया था। रेटिंग के लिहाज से यह दूसरा सबसे अधिक शक्तिशाली दर्जा है।

उन्होंने बताया कि तूफान के कारण करीब 100 लोग घायल हो गए जबकि 250 से 300 घर नष्ट हो गए या उन्हें नुकसान हुआ है। अन्य प्रांतों में छह और लोगों की मौत हो जाने की खबर है। (भाषा)