Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Dogs bars holidays pets,

कुत्तों के लिए खुला बार

Dogs
मनोरंजन और छुट्‍टियां सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, पालतू जानवरों के लिए भी जरूरी होती हैं। इसी बात का ख्याल रखते हुए समंदर किनारे कुत्तों के लिए खास बार खुला है। इस बारे में प्रसिद्ध पत्रिका 'पीपल' में भी यह जानकारी प्रकाशित हुई है।
 
सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस बार में कुत्ते जहां चाहें कूद-फांद सकते हैं, लाउंज में सो सकते हैं और दिल करे तो बाहर पानी में जाकर छई छप्पा छई भी कर सकते हैं। इस बार का मैन्यू भी मजेदार है। 
 
कुत्तों को यहां स्पेशल बीयर परोसी जाती है, जिसे चिकन और सब्जियों से बनाया जाता है। इसके अलावा केला, सोया मिल्क और मूंगफली से बनी आइसक्रीम भी मिलती है। यहां डॉगी पिज्जा और डॉगी हर्बल टी का भी बंदोबस्त है। 
 
लेकिन सिर्फ आपके पालतू जानवर के लिए ही नहीं बल्कि इंसानों के लिए भी खाने-पीने की चीजें इस कुत्तों के इस बार में मिलती हैं। यह दिलचस्प बार यूरोपीय देश क्रोशिया में जुलाई में शुरू हुआ है लेकिन यह जल्दी ही बहुत लोकप्रिय हो गया है। इसका नाम मॉन्टी डॉग बीच है।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर! विराट नहीं करेंगे पेप्सी का विज्ञापन