dharma sangrah

विजय चौहान के लघुकथा संग्रह के मालवी अनुवाद "गेरी-गेरी छांव" को ईसुरी सम्मान

Updated: शनिवार, 13 जून 2026 (21:14 IST)
मेरी लघुकथाओं के मालवी अनुवादित संग्रह "गेरी-गेरी छांव" को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के प्रतिष्ठित प्रादेशिक ईसुरी (लोकभाषा विषयक) सम्मान से सम्मानित किए जाने का समाचार हृदय को अपार प्रसन्नता से भर गया।
 
‍विजय सिंह चौहान ने बताया कि सम्मान स्वरूप प्राप्त 51,000 रुपए की राशि निश्चित ही साहित्य-सृजन और लोकभाषाओं के संवर्धन के लिए नई ऊर्जा और नए पंख प्रदान करेगी।
 
मेरी लघुकथाओं को मालवी की आत्मीयता, मिठास और लोकगंध से समृद्ध किया है ख्यात शिक्षिका, लेखिका एवं अनुवादक श्रीमती अर्चना ललित मंडलोई ने। उनके श्रम, समर्पण और भाषिक कौशल ने इन रचनाओं को मालवी पाठकों तक सहजता से पहुंचाया है। मैं सभी पाठकों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।  आप सभी का स्नेह, विश्वास और शुभकामनाएं यूं ही बनी रहें। 
 
उल्लेखनीय है कि साहित्य जगत को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की हाल ही में घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत उत्कृष्ट रचनाकारों और अनुवादकों को सम्मानित करने के लिए अखिल भारतीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए की राशि और प्रादेशिक पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

रात 12 से सुबह 6 तक बंद होगा Insta- Facebook, फैसले का भारत के लिए क्या है मतलब?

नेपाल त्रासदी में मानवता का 'घिनौना चेहरा', मदद की बजाए मची लूटपाट, सिलेंडर लेकर भागे लोग

नेपाल-तिब्बत में फिर आएगी तबाही? 47 ग्लेशियर झीलों से खतरा, कौनसी झीलें हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

अगला लेख