1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Tigress gave birth to a unique three colored cub in the Indore zoo

इंदौर: चिड़ियाघर में बाघिन ने जन्मा तीन रंग का अनोखा शावक, वायरल हुआ फोटो

indore zoo
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित चिड़ियाघर (Zoo) में एक बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया। इन तीनों शावकों का रंग अलग-अलग है। सबसे खास बात तो ये है कि इनमें से एक शावक तीन रंग का है। इसका रंग पीला, सफेद और काला है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के मुताबिक ऐसे कलर-कॉम्बिनेशन वाला बाघ दुनिया में और कहीं नहीं है।  
 
चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार तीन रंग के संयोजन वाला ऐसा बाघ दुनिया में इकलौता है। बाघिन और तीनों शावक पूर्णतः स्वस्थ हैं। वायरल तस्वीरों में बाघिन को इन शावकों को दूध पिलाते भी देखा गया है।  
 
9 साल की बाघिन रागिनी को पिछले कुछ महीनों से छह साल के बाघ विक्की के साथ रखा गया था। प्रबंधकों को लगा कि बाघिन गर्भवती है, इसलिए उसे अलग बाड़े में रखा गया था। लेकिन, उसने बच्चों को जन्म नहीं दिया, जिसके बाद उसे फिर से सामान्य बाड़े में रख दिया गया। रविवार को बाघिन ने एक के बाद एक तीन शावकों को जन्मा। 
 
रविवार को जब भारी संख्या में दर्शक चिड़ियाघर पहुंचे थे। उसी समय बाघिन ने इन तीनों शावकों को जन्म दिया, जिनमें से एक तीन रंगों वाला था। दर्शकों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपनी आंखों से देखा और कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद कई दर्शक इस अनोखे शावक को देखने चिड़ियाघर पहुंच रहे हैं। 
 
अगला लेख
उद्धव ने बागी नेताओं की तुलना ‘सड़े पत्तों’ से की, बताया- क्या थी उनकी गलती?