suvichar

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 (16:20 IST)
राहुल गांधी के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ आयोजन के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेसवार्ता रिजनल पार्क स्थित राहुल के कार्यक्रम स्थल पर हुई। बता दें कि 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करेंगे, काफी मशक्‍कत के बाद कांग्रेस को इंदौर में आयोजन करने की अनुमति मिल सकी है।
ALSO READ: दिन-रात की मेहनत से 300 लोगों ने इंदौर में तैयार किया राहुल गांधी का मंच, क्‍या अग्‍नि परीक्षा में सफल होगी कांग्रेस
इस प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, अलका लांबा, संजना जाटव, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी, विजयलक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, रीना बोरासी समंदर पटेल, अफसर पटेल समेत कई नेता मौजूद थे।

भारत में चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार का मकसद तानाशाही विचारधारा को बढ़ाना है। जहरीली शराब से सागर में लोग मर गए। दिल्ली में बच्चे मर गए और पीएम दीये जलवा रहे हैं। छात्र मोदी जी के दीये बुझाने का काम करेंगे। देश का छात्र और युवा वर्ग राहुल गांधी से जुड रहा है।
ALSO READ: पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन
कुचलने का काम आरएसएस कर रहा है : उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन नहीं, आंदोलन है। सिंघार ने कहा आज जो हालात है, उसकी वजह से युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा। राहुल गांधी देश के युवा को आवाज दे रहे हैं। छात्रों के सपनों को कुचलने का काम आरएसएस कर रहा है। संघ और सरकार चीन का सिस्टम सीखकर देश में लागू कर रही है। देश में लोकतंत्र खत्म करने की तैयारी चल रही है, राहुल लोकतंत्र बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों में 72 हजार शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। नर्सिंग घोटाला, शिक्षा में घोटाला। यह सब सरकार का छात्रों से पैसा कमाने का षडयंत्र है। प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोली जा रही है। सरकार देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है।

आयोजन नहीं आंदोलन है : कांग्रेस नेता हरीश चौधरी ने कहा कि छात्रों की गूंज आयोजन नहीं आंदोलन है। कैसे केंद्र सरकार ने दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को कुचला गया यह सब देश ने देखा। जब सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकामयाब रही है, ऐसे में राहुल गांधी ने यह जिम्मा उठाया है। छात्रों के सवालों का यह मंच है। देश में शिक्षा, रोजगार के हालात बदतर है। दिल्ली हादसों में बच्चे मारे जा रहे हैं। देवास का जो बच्चा मारा गया, उसके परिजनों का कहना है कि यह हादसा नहीं हत्या है। हर दिशा में देश में हालात खराब है। यह आंदोलन अब रुकेगा नहीं।
ALSO READ: 
देश की यूनिवर्सिटियों में संघ के लोग क्यों है : प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, देश में बच्चों की मौतें हो रही है, इस मुद्दे को राहुल गांधी देश के सामने लेकर आए, और उन्हें ही सरकार झूठा कह रही है, मोहन भागवत, नितिन नवीन सभी एक ही सुर में बात कर रहे हैं। मोहन भागवत को यह बताना होगा कि जोशी कौन था, मेहरा कौन था, सारी यूनिवर्सिटी में संघ के लोग क्यों भरे हैं। इन सारे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इंदौर को राहुल ने चुना। यह हमारा सौभाग्य है कि यहां से यह मुद्दे उठ रहे हैं। राहुल के आयोजन में प्रशासन ने कई अड़ंगे डाले, कोई बात नहीं, हम कोई शिकायतें नहीं करेंगे, हम अपना काम सकारात्मक तरीके से करेंगे। वो विमर्श करेंगे जो देश के हित में हो, बच्चों के हित में है। आजादी के 80 साल बाद सरकार को यह तय करना होगा कि बिना भ्रष्टाचार की शिक्षा बच्चों को मिले। देश का आम आदमी, देश का छात्र राहुल गांधी के साथ हो गया है। अब यह आंदोलन नहीं रुकेगा, राष्ट्र की लड़ाई नहीं रुकेगी। हम किसी की आलोचना नहीं करेंगे, लेकिन साफ दिख रहा है कि सरकार अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रही है। कल नितिन नवीन आये थे कोई अनुमति और शुल्क नहीं लगा। प्रशासन ने राजीव गांधी की हत्या का जिक्र कर के अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि वे कैसे सोचते हैं।

रजिस्‍ट्रेशन का नंबर बताऊंगा तो विफल करेंगे : पटवारी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन के आंकडों के बारे में बात करुंगा तो प्रशासन आयोजन का विफल करने की कोशिश करेगी। लेकिन आपको बता दूं कि इतने स्‍टूडेंट आएंगे कि यहां बैठने और खडे रहने की जगह नहीं मिलेगी। अकल्पनीय भीड़ आने वाली है। जो कभी नहीं हुआ ऐसा आयोजन होगा। लेकिन पुलिस और प्रशासन को इसमें सहयोग करना होगा। यह देश हित की बात है, राष्‍ट्र हित की बात है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख