1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Taslima Nasreen, Indore Literature Festival, Muslim

मुसलमान भारत में सबसे ज्यादा सुरक्षित : तसलीमा नसरीन

Taslima Nasreen
इंदौर। ख्यात लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा कि मुस्लिम देशों की तुलना में मुसलमान और अन्य अल्पसंख्यक भारत में ज्यादा सुरक्षित हैं। मैं मरते दम तक इस देश में रहना चाहूंगी। 
 
इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सेदारी करने आईं तसलीमा ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सहिष्णु देश है। यहां दुनिया की तुलना में अल्पसंख्यक ज्यादा सुरक्ष‍ित हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मैंने जो लिखा, सच लिखा और इसीलिए मेरा विरोध भी हुआ। क्योंकि सच को लिखना और उसे पचाना इतना आसान नहीं है। तसलीमा ने कहा कि चाहे वह महिला की बात हो या धर्म या फिर समाज की, ये तीनों मिलकर राष्ट्र बनाते हैं। इन तीनों पर ही लिखने के कारण ही मुझे संघर्ष करना पड़ा और मेरा इतना विरोध हुआ।
अगला लेख
इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ