1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Tarun Sagarji on Love Jihad

लव जिहाद पर तरुण सागर का बड़ा बयान, ...तो भारत बन जाएगा दूसरा पाकिस्तान

Tarun Sagarji
जयपुर। जैन मुनि तरुण सागरजी महाराज ने लव जिहाद को मुसलमानों की साजिश बताते हुए कहा कि झूठे प्यार के नाम पर हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाया जा रहा है।
 
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लव जिहाद को नहीं रोका गया तो भारत कुछ दिनों में दूसरा पाकिस्तान बन जाएगा। दो बच्चों का कानून हिंदू और मुसलमानों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। दो बच्चों से अधिक पर कानूनी रोक लगाई जानी चाहिए। मुसलमानों की आबादी पर रोक नहीं लगेगी तो देश में विस्फोटक स्थिति पैदा हो जाएगी।
 
उन्होंने कहा ‍कि कोई भी राजनीतिक दल इसमें दखल नहीं देना चाहता, इसलिए देश में दो बच्चे पैदा करने के कानून नहीं बनाया गया। सभी जातियों के लिए तो बच्चे का कानून देश में अनिवार्य करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कुछ मुसलमान दिल से पाकिस्तान के साथ हैं, वे भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। भाजपा विरोधी मुसलमानों की आबादी बढ़ने से देश में गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। हिंदू असुरक्षित हो जाएंगे।
अगला लेख
गुजरात में दूसरे चरण के लिए मतदान...