• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Pooja Ahirwar planted 103 trees in Sanawadiya on her 31st birthday
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शनिवार, 12 जुलाई 2025 (14:58 IST)

पूजा अहिरवार ने अपने 31वें जन्मदिन पर जबलपुर से सनावदिया आकर किया 103 पेड़ों का पौधारोपण

Pooja Ahirwar
पद्मश्री डॉ जनक पलटा मगिलिगन से प्रेरित होकर हर बार की तरह पूजा अहिरवार ने उनकी उपस्थिति में जबलपुर से सनावादिया आकर अपने 31वे जन्मदिन पर दूतनी पहाड़ी पर 103 पेड़ो का पौधारोपण किया।

पूजा अहिरवार ICMR-NIRTH, जबलपुर में (मेडीकल सोशल वर्कर) के पद पर कार्यरत है, जो जनक दीदी की तरह अपने जन्मदिन को पेड़ लगाकर ही सेलिब्रेट करती है! और सभी को ये संदेश देती हैं कि आधुनिक जन्मदिन में प्लास्टिक के गुब्बारे और भी कई सारे प्लास्टिक से सजावटी सामानों, चीज़ों का उपयोग करने की बजाय हरियाली बढ़ानी है। 
 
जनक दीदी के आशीर्वाद के साथ पूजा अहिरवार के साथ प्रद्युम्न गुर्जर, शैलेन्द्र यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर), प्रियांशी मंडलोई (सोशल वर्क स्टूडेंट), तुहिना झा (इंटर्न), विनोद यादव (इंटर्न) सतेंद्र यादव, सागर जाटवा इन सभी के साथ मिलकर सभी ने गड्ढे़ अपने हाथ से खोदे और पौधारोपण किया। उन सभी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लिया कि अपना जन्मदिन भी यही आकर इसी तरह मनाएंगे और समाज को संदेश दिया कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बने।
 
रिपोर्ट: पूजा अहिरवार