ganesh chaturthi

Indore में निर्भया जैसा कांड टला, चलती बस में रेप की कोशिश, बजरंग दल के सदस्‍य नहीं होते तो हो जाती अनहोनी

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (18:56 IST)
शहर में देर रात निर्भया कांड जैसी एक और बड़ी वारदात होते-होते टल गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क के पास का है। जानकारी के मुताबिक, भीम और शक्ति ट्रैवल्स की बस (क्रमांक MP-10-P-1777) जो आमतौर पर सरवटे बस स्टैंड से खरगोन के लिए चलती है। लेकिन शुक्रवार रात करीब 2 बजे अपने तय रूट से हटकर सुनसान इलाके में घूमती दिखाई दी।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाई बस : देर रात सुनसान जगह पर बस देख स्थानीय युवाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ। उन्होंने बस को रुकवाकर जांच की। बजरंग दल कार्यकर्ता देवा शर्मा के अनुसार बस के अंदर चार युवक एक महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में मिले। आरोप है कि महिला के साथ जबरदस्ती और गलत हरकत करने की फिराक में थे।

महिला ने लगाया अपहरण का आरोप : मौके पर मौजूद महिला ने आरोप लगाया कि उसका अपहरण कर जबरन बस में बैठाया गया। महिला का कहना है कि उसे जलगांव (महाराष्ट्र) में अपनी बहन से मिलने जाना था, लेकिन बीच रास्ते में उसे इस बस में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाया गया। युवाओं ने तत्काल हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई।

जांच में जुटी पुलिस : इस घटना के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग का दावा किया जाता है। ऐसे में सरवटे बस स्टैंड से निकली बस अपने तय रूट से हटकर सुनसान इलाके तक कैसे पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने बस में मौजूद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इतना नहीं तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से चिलम भी बरामद की गई है। सवाल यह है कि अगर ऐसी घटनाओं पर बजरंग दल के सदस्‍य ही नजर रखेंगे तो शहर में पुलिस की भूमिका क्‍या होगी।
Edited By: Naveen R Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख