1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Boy Runs Away from Home for Premanand Mahara
Last Updated : शुक्रवार, 13 मार्च 2026 (18:16 IST)

इंदौर में प्रेमानंद महाराज के लिए घर से भागा 15 साल का लड़का, लेटर में लिखी मन की बात, बताया कहां है उसका परिवार

premanand maharaj
इंदौर में एक 15 साल का लड़का घर से गायब हो गया। परिवार वाले उसे यहां वहां ढूंढते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में पता चला कि वो प्रेमानंद महाराज के पास मथूरा चला गया है। जाने से पहले उसने घर में एक लेटर लिखकर छोड गया।

दरअसल, वो लगातार प्रेमानंद महाराज के वीडियो और रील देखता था। महाराज की बातों का ऐसा असर हुआ कि घर छोड़ कर निकल गया। उसने परिवारवालों के लिए एक पत्र भी छोड़ा। जिसमें लिखा कि मां, पापा, भैया और दीदी मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं। आप लोग मुझे खोजना मत और न ही रोना। मैं अपने माता-पिता के पास जा रहा हूं। परिजनों ने किशोर के लापता होने पर थाने में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

दोस्‍त से लिए थे 500 रुपए : मामला इंदौर की कृष्णपुरा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले एक परिवार ने थाने में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत की और कहा कि किशोर ने एक पत्र भी छोड़ा है। किशोर मोबाइल फोन भी चलाता था। जांच में पता चला कि किशोर ने देहरादून जाने वाली ट्रेन भी गूगल पर सर्च की। इसके बाद अब वहां की पुलिस को भी बच्चे की तस्वीर व अन्य दस्तावेज भेजकर अलर्ट कर दिया गया है। बच्चे ने अपने एक साथी से घर से निकलने के लिए पांच सौ रुपए लिए थे। पत्र में यह भी जिक्र किया कि उसके दोस्त को पांच सौ रुपए लौटा देना।

प्रेमानंद महाराज का दीवाना है : परिजनों ने बताया कि वह संत प्रेमानंद महाराज जी से काफी प्रभावित था और उनके प्रवचन सुनता था और अक्सर उनके बारे में बात करता था। वह रोज मंदिर भी जाता था और पूजा पाठ भी करता था। उन्होंने आशंका जताई है कि किशोर उनके आश्रम की तरफ रवाना नहीं हो गया। उसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर परिजनों ने खोजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्‍चे की खोज शुरू कर दी है। परिजनों को शक है कि वो प्रेमानंद महाराज के पास ही गया होगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal
ये भी पढ़ें
योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर, 3 शहरों में होगा रोजगार मेले का आयोजन