Hanuman Chalisa

इंदौर में युवक की दिनदहाड़े हत्‍या, चाकू से किए 20 से ज्यादा वार, गला भी रेता

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (21:38 IST)
Indore Crime News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावर ने युवक के पेट, गर्दन और सीने पर 20 से ज्यादा वार कर गला भी रेत दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्‍पताल भिजवाया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ALSO READ: इंदौर में पब के बाहर युवती के सिर पर बीयर की बोतल मारी, हिंदू कार्यकर्ताओं ने कर दी धुनाई, पुलिस में पहुंचा मामला
खबरों के अनुसार, शुक्रवार को दिनदहाड़े इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के डमरू उस्ताद चौराहे पर एक युवक ने विनोद राठौर नामक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से 20 वार कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक को अस्‍पताल भिजवाया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
ALSO READ: इंदौर पुलिस ने दिखाई अपराधियों को औकात, खूंखार गुंडों पर चवन्‍नी-अठन्‍नी इनाम, पहला अठन्‍नी छाप पकड़ा, देश में चर्चा
विनोद शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। हमलवार पीछे से आया और युवक पर चाकू से वार करने लगा। विनोद सड़क पर गिर पड़ा तो बार-बार आरोपी ने चाकू से वार किए। इसके बाद उसने गला भी काट दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
ALSO READ: इंदौर-उज्जैन में क्रिकेट सटोरियों के ठिकानों पर ED के छापे, 8 करोड़ की राशि फ्रीज, वेबसाइट से हो रहा था ऑपरेट
परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाला युवक विनोद एक होटल में वेटर का काम करता था। उसका रात को कुलकर्णी नगर क्षेत्र में रहने वाले युवक से विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

अगला लेख