शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. 75 लड़कियों से की शादी, अवैध तरीके से युवतियों को पार करवाता था बांग्लादेश सीमा
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (11:19 IST)

75 लड़कियों से की शादी, अवैध तरीके से युवतियों को पार करवाता था बांग्लादेश सीमा

man | 75 लड़कियों से की शादी, अवैध तरीके से युवतियों को पार करवाता था बांग्लादेश सीमा
बांग्लादेश से अवैध तरीके से युवतियों को सीमा पार कराकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने वाले दलाल को इंदौर विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था, जो पिछले 11 महीने से फरार चल रहा था। हर महीने 55 से ज्यादा लड़कियों को लाता था। 5 साल से वह इस धंधे में है।

 
खबरों के मुताबिक आरोपी 75 लड़कियों से अब तक शादी कर चुका है। गुरुवार को इंदौर एसआईटी ने मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था। इंदौर पुलिस ने 11 महीने पहले लसूड़िया और विजय नगर इलाकों में ऑपरेशन चलाकर 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू कर छुड़ाया था। इसमें 11 बांग्लादेशी युवतियां और बाकी अन्य युवतियां थीं।
ये भी पढ़ें
देश में 200 दिन में Covid 19 के सबसे कम एक्टिव केस, 20799 नए मामले