Hanuman Chalisa
✕

होलकर कॉलेज में हुईं 15 नियुक्तियां सवालों के घेरे में, कैसे 18 हजार से 33 हजार हो गया वेतन

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2026 (15:04 IST)
शासकीय होलकर महाविद्यालय में जनभागीदारी के तहत 12 से 15 नियुक्तियों और वेतन 18000 से 33000 रुपए करने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने नियमों की अनदेखी व आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा प्रदर्शन किया और 3 दिन में लिखित जवाब मांगा है।

बता दें क‍ि शासकीय होलकर महाविद्यालय में जनभागीदारी के नाम पर की गई 12 से 15 नियुक्तियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इन नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी और आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने उच्च शिक्षा विभाग के संभागीय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त संचालक को ज्ञापन सौंपकर इन नियुक्तियों को तत्काल निरस्त करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

क्‍या हैं आरोप : पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस जावेद खान ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में पहले से विजिटिंग फैकल्टी के रूप में कार्यरत लोगों को जनभागीदारी के नाम पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को पहले 18,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 33,000 रुपए कर दिया गया है। जावेद खान ने सवाल उठाया कि जब उच्च शिक्षा विभाग और यूजीसी के नियमों में मानसेवी शिक्षकों की नियुक्ति की कोई स्पष्ट व्यवस्था मौजूद नहीं है, तो आखिर किस नियम के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने ये नियुक्तियां कीं।

जावेद खान ने कहा कि महाविद्यालय को प्राप्त होने वाली जनभागीदारी की अधिकांश राशि विद्यार्थियों द्वारा जमा की जाने वाली फीस से आती है। ऐसे में स्थापित नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां करना एक गंभीर आर्थिक अनियमितता है। आरोप लगाया गया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से चहेते लोगों को लाभ पहुंचाया और उपकृत किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उच्च शिक्षा विभाग कॉलेज प्रबंधन से इन नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया तथा उन पर लागू नियमों के संबंध में लिखित जवाब तलब करे। यदि जांच में नियुक्तियां नियमों के विपरीत पाई जाती हैं, तो उन्हें बिना देर किए निरस्त किया जाए। साथ ही प्राचार्य अनामिका जैन और प्रशासनिक अधिकारी नागेश डगाउकर की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग भी की गई है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

फूटी कोठी सब्जी मंडी विवाद में जीतू पटवारी का ऐलान, कहा कल मंडी पहुंचकर खुद दुकानें लगवाएंगे

चीन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी बने पाकिस्तान के जीशान अली, 7 दिनों तक अंतरिक्ष में करेंगे ये बड़े प्रयोग

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे

अगला लेख