dharma sangrah
✕

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में बड़ा दांव: SIR की समय-सीमा बढ़ाने और CEC को हटाने का प्रस्ताव पास

Updated: गुरुवार, 26 नवंबर 2026 (14:44 IST)
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बुधवार को सियासी हलचल के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सत्ताधारी गठबंधन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव में जहां SIR की समय-सीमा बढ़ाने और प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई, वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने का प्रस्ताव भी शामिल रहा।
 
सदन में इस विषय पर लंबी बहस हुई और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में प्रस्ताव रखते हु्ए कहा कि SIR की समय-सीमा बढ़ाई जाए और पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने का प्रस्ताव भी रखा।
 
विधानसभा अध्यक्ष ने इसे ध्वनिमत से स्वीकृत घोषित किया और संख्याबल के आधार पर सदन की मुहर लगी। भारी हंगामे और टोका-टोकी के बावजूद यह अहम पहलू रहा कि विपक्षी विधायक कार्यवाही के अंत तक सदन में मौजूद रहे। टोका-टोकी और हो-हंगामे के बीच अच्छी बात यह रही कि सदन में अंतिम समय तक विपक्ष के विधायक टिके रहे।
 
सदन में झारखंड सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार SIR प्रक्रिया के विरोध में नहीं है, लेकिन पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम को लेकर गंभीर चिंता में है। वहां SIR के दौरान 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। अपीलों की सुनवाई के लिए बने ट्रिब्यूनलों के पास 38 लाख से ज्यादा आवेदन पहुंचे, जिनमें से अधिकांश पर सुनवाई ही नहीं हो सकी।
 
सरकार ने आशंका जताई कि यदि झारखंड में भी इसी तरह की स्थिति बनती है, तो बड़ी संख्या में पात्र नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। इसी वजह से प्रक्रिया को आसान बनाने, समय-सीमा बढ़ाने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव लाया गया ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से न कटे।
 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

शरद पवार की तबियत फिर बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

रोहतक के मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार, बाबा और हिमांशु भाऊ गैंग के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 की मौत

चीन के स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी बने पाकिस्तान के जीशान अली, 7 दिनों तक अंतरिक्ष में करेंगे ये बड़े प्रयोग

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में 'पनीर' पर छिड़ी जंग, बुफे काउंटर बना अखाड़ा, गुलाब जामुन के लिए मची लूट! लाखों लोग पहुंचे

गुजरात के शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: 27 नवंबर को मेगा भर्ती मेला, कई नामी कंपनियां देंगी नौकरी का ऑफर

अगला लेख