1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Husband's pole exposed in honeymoon

हनीमून में खुली पति की पोल, पत्नी से बोला- मैं शारीरिक रूप से सक्षम नहीं

honeymoon
इंदौर। इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है। यह खुलासा हनीमून के दौरान हुआ। जब उसने इसका विरोध किया तो 10 लाख रुपए की मांग की गई।

महिला की शिकायत पर पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला ने ससुराल वालों पर शादी के बाद प्रताड़ना के आरोप भी लगाए।

महिला ने बताया कि शादी के बाद वह पति के साथ हनीमून पर गोवा चली गई। वहां पति ने बताया कि वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। कई दवाइयां लेता है, इससे वह शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है।

उसने ससुराल पक्ष से भी इस बारे में बात की तो आरोपियों ने उसके साथ में मारपीट की। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
File photo
अगला लेख
Goa Theft Incident : घर से 20 लाख रुपए की चोरी कर भावुक हुए चोर, छोड़ा 'I love you' का मैसेज