1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Girls Hostel indore

इंदौर : गर्ल्स होस्टल में घुसा बैंक मैनेजर, बोला- फैलाती हो अश्लीलता, युवती से की मारपीट

Girls Hostel
इंदौर। भंवरकुआ क्षेत्र के एक होस्टल में एक व्यक्ति ने छात्राओं के साथ मारपीट की। पुलिस ने वीडियो फुटेज देखकर शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
 
खबरों के अनुसार गर्ल्स होस्टल में रहने वाली छात्रा के साथ कॉलोनी में रहने वाले अमनजीत सिंह ने गाली-गलौज और मारपीट की।
 
बताया जाता है कि अमर‍जीत एक निजी बैंक में मैनेजर है। अमनजीत ने छात्राओं के साथ बदतमीजी की। जब छात्राओं ने अमनजीत को समझाने का प्रयास किया तो उसने एक छात्रा को पकड़कर थप्पड़ मार दिया।
 
अमनजीत का कहना था कि लड़कियां होस्टस के बाहर लड़कों से बात करती है। इससे कॉलोनी का माहौल खराब होता है। अमनजीत ने कहा कि होस्टल की लड़कियां अश्लीलता भी फैलाती हैं।
 
बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। लड़कियों से मिलने आए लड़कों के साथ भी अमरजीत ने मारपीट और गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया था।
 
 इसके बाद छात्राओं ने आपत्ति ली थी। छात्राओं के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
'मोगैम्बो' को खुश करने में लगी मोदी सरकार, सोनिया गांधी को नहीं बुलाने पर अधीर रंजन चौधरी नाराज