Hanuman Chalisa
✕

Indore में Samay Raina और Ranveer Allahbadia के खिलाफ शिकायत, वकील ने की शो बंद करने की मांग

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025 (17:49 IST)
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अलाहबादिया की मुश्‍किलें लगातार बढती जा रही हैं। अब इंदौर में यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को बंद करने की मांग उठी है। इस शो को बंद करने के लिए बकायदा इंदौर के एक थाने में शिकायत करवाई गई है।

बता दें कि इंदौर के एडवोकेट अमन मालवीय ने तुकोगंज थाने में इस शो को बंद करने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मालवीय का आरोप है कि समय रैना ने खुद को स्वघोषित स्टैंड-अप कॉमेडियन घोषित कर रखा है और उनके द्वारा संचालित इस शो में बेहद अश्लील और फूहड़ संवाद पेश किए जाते हैं। यह शो समाज में नैतिक पतन को बढ़ावा दे रहा है और इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।

क्‍या लिखा है शिकायत में : इंदौर के एडवोकेट मालवीय ने शिकायत में कहा कि इस तरह के यूट्यूबर समाज में एक बीमारी की तरह फैल रहे हैं, जो युवाओं और खासकर बच्चों के दिमाग पर गलत प्रभाव डाल रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए न केवल समय रैना (samay raina), बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और अपूर्वा माखिजा (apoorva mukhija) सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। एडवोकेट की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

देशभर में एफआईआर : बता दें कि इस शो के कंटेंट को लेकर मुंबई के खार थाने में भी पहले से ही मामला दर्ज हो चुका है। मुंबई में यह शिकायत एडवोकेट आशीष राय ने दर्ज कराई थी, जिसमें पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोप में समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और शो के ऑर्गेनाइजर्स पर एफआईआर हुई थी। इसके अलावा असम में भी मामला दर्ज किया गया है। बढ़ते विवाद के बाद रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है, लेकिन मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इंदौर में दर्ज शिकायत में यह भी बताया गया कि समय रैना के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। ऐसे आपत्तिजनक कंटेंट को तुरंत बंद करना चाहिए।

क्‍या है 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में : बता दें कि जिस शो को लेकर विवाद उठा है 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में गालियों का खुलेआम प्रचार किया जाता है। इसमें माता-पिता, भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्तों को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के कंटेंट को ‘न्यू नॉर्मल’ बताया जाता है। हाल ही में इसी शो में मां पिता के निजी संबंधों को लेकर कमेंट कर सवाल पूछा गया था। जिसके बाद यह विवाद उठा।
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अलाहबादिया की मुश्‍किलें लगातार बढती जा रही हैं। अब इंदौर में यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को बंद करने की मांग उठी है। इस शो को बंद करने के लिए बकायदा इंदौर के एक थाने में शिकायत करवाई गई है।

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और रणवीर अलाहबादिया की मुश्‍किलें लगातार बढती जा रही हैं। अब इंदौर में यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को बंद करने की मांग उठी है। इस शो को बंद करने के लिए बकायदा इंदौर के एक थाने में शिकायत करवाई गई है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

कहां से आया 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम कटने का आंकड़ा? पूर्व जजों के आयोग ने CM योगी से मांगे सबूत

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

अगला लेख