• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Customer finds bone in veg biryani in Indore, case registered against restaurant owner
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (18:12 IST)

इंदौर में ग्राहक को वेज बिरयानी में मिली हड्डी, रेस्तरां मालिक पर मामला दर्ज

इंदौर में ग्राहक को वेज बिरयानी में मिली हड्डी, रेस्तरां मालिक पर मामला दर्ज - Customer finds bone in veg biryani in Indore, case registered against restaurant owner
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्तरां मालिक के खिलाफ शाकाहारी व्यंजन ऑर्डर करने वाले एक ग्राहक को कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसने का मामला दर्ज किया गया है। रेस्तरां मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय ने बताया कि अल्बा बैरिस्तो रेस्तरां के मालिक स्वप्निल गुजराती के खिलाफ उसके ग्राहक आकाश दुबे की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुबे ने सोमवार रात भोजनालय में वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया, लेकिन खाने के दौरान उसे अपने भोजन में हड्डियां मिलीं। उन्होंने कहा, इसके बाद दुबे ने वेटर और होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और उन्होंने गलती के लिए माफी मांगी। इसके बाद दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उपाध्याय ने कहा कि रेस्तरां मालिक गुजराती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
राज्य सीमा विवाद : देवेंद्र फडणवीस ने की कर्नाटक के नेताओं की कड़ी निंदा, बोले- महाराष्ट्र की है मुंबई, किसी के बाप की नहीं