sawan somwar

नैनीताल में होटल की खिड़की से गिरे झाबुआ के 3 साल बच्चे की मौत

Updated: सोमवार, 6 जुलाई 2026 (16:24 IST)
झाबुआ के सराफा कारोबारी के 3 वर्षीय बेटे की नैनीताल में होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी। नैनीताल, हल्द्वानी और दिल्ली में इलाज के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

इंदौर से नैनीताल अपने परिवार के साथ घूमने गए झाबुआ के सराफा कारोबारी के बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह होटल की खिड़की से गिर गया था। 20 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी। उसका दो अस्पतालों में इलाज चला। गंभीर चोट और सांस लेने में आ रही तकलीफ के कारण रविवार रात उसकी मौत हो गई। अब उसके शव को इंदौर से झाबुआ ले जाया जाएगा।

1 जुलाई को नैतीताल गए थे : बता दें कि झाबुआ के राणापुर के सराफा कारोबारी विशाल सोनी इंदौर से ट्रेन से नैनीताल के लिए 1 जुलाई को रवाना हुए थे। उनके साथ 22 सदस्य थे। उन्होंने नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक होटल लिया था। होटल की खिड़की की फर्श से ऊंचाई कम थी। तीन साल का गौरांश खेलते-खेलते खिड़की के पास गया और तीसरी मंजिल से गिर पड़ा। गौरांश के गिरते ही होटल के कर्मचारी दौड़े और उसे उठाया। वह सिर के बल गिरा था और उसकी गर्दन एक तरफ लटक गई थी। परिजन उसे लेकर नैनीताल के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी के अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चला, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया।

लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

Top News 5 September: भारत-अमेरिका दोस्ती पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, मोदी की चेतावनी, चंपत राय पर सस्पेंस खत्म

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

अगला लेख