dharma sangrah

कार चालक ने दो दोस्‍तों को रौंदा, दोनों की मौत, रिक्शा और ठेलों को भी लिया चपेट में, ड्रिंक एंड ड्राइव मुहिम की पोल खुली

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (14:05 IST)
इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कार ने तीन ऑटो रिक्शा और एक ठेले वाले को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था और बहुत तेज गति से कार चला रहा था।

बता दें कि रात के समय इंदौर में जगह जगह पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव वालों की जांच कर रही है। शनिवार और रविवार को तो पुलिस कुछ ज्‍यादा ही सक्रिय रहती है, लेकिन इस कार चालक की जांच नहीं कर सकी, जिसने दो लोगों की जान ले ली।

क्‍या है पूरी घटना : घटना रात साढ़े 12 बजे के आसपास की है। सत्यसाईं नगर निवासी राज, पिता रवि सोनेरे और नंदकिशोर सोलंकी घूमने निकले थे और अपने घर लौट रहे थे। मरीमाता चौराहे के समीप वे सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरे और उन्हें टक्कर के कारण गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद भी कार नहीं रुकी और दो ऑटो रिक्शा और ठेले को टक्कर मारकर रुक गई।

टक्कर की आवाज सुनकर रहवासी जागे और घरों से बाहर निकले। दोनों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। लोगों ने कार चालक को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी तेज थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृत युवकों के परिजनों को भी सूचना दी।दोनों दोस्त थे और अक्सर साथ में रहते थे। राज कारीगर था, जबकि नंदकिशोर सब्जी बेचने का काम करता था। 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

इंदौर में डॉक्‍टरों ने दिया हेल्‍थ फिटनेस का संदेश, सैकड़ों फिजियोथैरेपिस्‍ट ने निकाली, मंत्री जी हुए शामिल

Weather Update : बरेली में एक दिन में बरसा 381.1 मिमी पानी, 22 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

ड्रग तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच का अटैक, 8 महीने में 138 तस्कर गिरफ्तार, 3.73 करोड़ की जब्ती, इंदौर क्‍यों बन रहा सेंटर?

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

अगला लेख