Hanuman Chalisa
✕

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (13:40 IST)
Nitin Gadkari Voting Statement: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस बार नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने वोटरों के गणित को लेकर ऐसा दावा कर दिया, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है। गडकरी ने कहा कि उन्हें पढ़े-लिखे इलाकों की तुलना में रेडलाइट, क्रिमिनल और अंडरवर्ल्ड वाले इलाकों से सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
 
'रोडमैन' के नाम से मशहूर गडकरी ने कहा कि चुनाव में उन्हें शिक्षित और संभ्रांत इलाकों से लगभग 70 से 75 प्रतिशत वोट मिले, जबकि क्रिमिनल, अंडरवर्ल्ड और रेड लाइट एरिया से जुड़े इलाकों से करीब 92 प्रतिशत वोट हासिल हुए। ALSO READ: क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

हाथोंहाथ सफाई भी दे डाली

अपने इस बयान पर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए गडकरी ने तुरंत स्थिति भी साफ कर दी। उन्होंने कहा कि उनके इस आंकड़े का यह मतलब बिलकुल नहीं निकाला जाना चाहिए कि उनके उन लोगों से कोई निजी संबंध हैं या वे किसी तरह के गैर-कानूनी कामों का समर्थन करते हैं। उन्होंने बताया कि उन पिछड़े और आपराधिक छवि वाले इलाकों में उन्होंने बुनियादी जरूरतें, जैसे सड़कें बनवाईं और कई सामाजिक काम किए। इसी वजह से वहां की जनता ने उन पर इतना भरोसा जताया और वोट दिया। ALSO READ: नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

पहले भी बयानों से बटोर चुके हैं सुर्खियां

नितिन गडकरी का यह पहला बयान नहीं है जो इस तरह चर्चा में आया हो। वे समय-समय पर अपने बयानों से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा करते रहे हैं। हाल ही में उनका एक बयान खूब वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पिछले 30 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं, लेकिन अब ज्यादा काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए। इस बयान को उनके राजनीति से संन्यास लेने से जोड़कर देखा जाने लगा था।
 
हालांकि बाद में उनके दफ्तर ने स्पष्ट किया था कि वे अपने बनाए 'लक्ष्मणराव मानकर ट्रस्ट' (जो आदिवासी इलाकों में स्कूल चलाता है) के संदर्भ में बात कर रहे थे, राजनीति छोड़ने के संदर्भ में नहीं। गडकरी कई बार सार्वजनिक मंचों से सड़क निर्माण में घटिया काम करने वाले ठेकेदारों और काम में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को चेतावनी देने के लिए भी मशहूर रहे हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख