सम्बंधित जानकारी
- तंत्र मंत्र, नशा, दुष्कर्म, ब्लैकमेल और हिंदू लड़कियों को रिश्तेदारों के हवाले कर देना, लंबी हो रही मोहसिन की क्राइम लिस्ट
- मोहसिन खान ने कबूला... हां मैंने 30 लड़कियों के साथ किया गलत काम, एमपी की कई लड़कियों को बनाया शिकार
- मेघालय में लापता हुए राजा और सोनम का नहीं मिला अब तक सुराग, सीएम मोहन यादव ने की मेघालय सीएम से बात
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर जमीन मामले में केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
- ऑपरेशन सिंदूर में भारत के सैन्य सामर्थ्य को विश्व ने देखा : लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संघू
भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बड़ा बयान, लव जिहाद में शामिल अपराधियों की आंखें फोड़कर हाथ काट दो
Indore news in hindi : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने गुरुवार कहा कि लव जिहाद में शामिल होकर कानूनों का उल्लंघन करने वाले अपराधियों की आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए। उन्होंने दावा किया कि शरीयत में ऐसे अपराधियों के लिए इस तरह की सख्त सजा का प्रावधान है। 'लव जिहाद' शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं।
इंदौर और भोपाल में लव जिहाद के कथित मामलों के बारे में पूछे जाने पर महू से भाजपा विधायक ठाकुर ने दावा किया कि इन प्रकरणों में शामिल लोग 'बड़ी ही दुष्टता के साथ' कहते हैं कि वे सवाब (पुण्य) का काम कर रहे हैं। मानवता और नैतिकता के विरुद्ध आचरण करने वाले इन अपराधियों की सजा 'शरीयत' कानून के मुताबिक तय होनी चाहिए।
प्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री ने कहा कि अगर ये लोग इस प्रकार की हिमाकत करते हुए लव जिहाद निरोधक कानून का सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं, तो शरीयत के मुताबिक उनकी आंखें फोड़कर उनके हाथ काट दिए जाने चाहिए। मुझे लगता है कि चोरों, चरित्रहीनों और लोगों का जीवन बिगाड़ने वाले अपराधियों के लिए शरीयत में ऐसी ही सख्त सजा का प्रावधान है।
उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार के कानून काफी सख्त हैं। अगर ऐसे दुष्ट लोग (पुलिस की) पकड़ में आते हैं, तो वे छूटने वाले नहीं हैं। उनका घर, संपत्ति सब कुछ राजसात होगा और वे सड़क पर भिखारी बनकर घूमेंगे, तभी वे इस प्रकार की नरपिशाची हरकतों से बाज आएंगे। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta
