sundarkand
✕

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. कपूर

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (20:06 IST)
Workshop on Cyber Security: मालवांचल विश्वविद्यालय इंदौर से संबद्ध इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज द्वारा साइबर सुरक्षा पर आयोजित कार्यशाला में मध्य प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। 
 
डॉ. कपूर ने कहा कि कंप्यूटर और इंटरनेट हमारे जीवन का अंग बन गए हैं। यदि हम साइबर क्राइम के प्रति जागरूक नहीं रहेंगे तो मुश्किल में पड़ जाएंगे। साइबर अपराधी अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया, ईमेल, चैट रूम, गैमिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी भी अपरिचित व्यक्ति से संपर्क न करें। किसी के साथ भी अपनी व्यक्तिगत जानकारियां शेयर न करें।
 
डॉ. कपूर ने इस अवसर पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उन्होंने स्टूडेंट्‍स के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यशाला में डेंटल कॉलेज के 100 से ज्यादा स्टूडेंट्‍स और व्याख्याताओं ने भाग लिया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया ने की। इस अवसर पर इंडेक्स के वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया, डॉ. रामगुलाम राजदान (प्रो-वाइस चांसलर, मालवांचल यूनिवर्सिटी) आरएस राणावत, निदेशक (योजना एवं प्रशासन), आरसी यादव (अतिरिक्त निदेशक, छात्र कल्याण) और डॉ. सुपर्णा गांगुली साहा (डीन, इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राजीव श्रीवास्तव (पीजी निदेशक और विभागाध्यक्ष) डॉ. राहुल राजदान (रीडर, प्रोस्थोडॉन्टिक्स और क्राउन एंड ब्रिज विभाग) और प्रोफेसर डॉ. रवीना मक्कड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया।
 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख