suvichar

प्यार में लड़के ही जान देते हैं... ये कहा और लगा ली फांसी, वीडियो में किया गर्लफ्रेंड का जिक्र

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2026 (16:21 IST)
इंदौर में एक शख्‍स ने वीडियो बनाया, कुछ बातें कहीं और फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। जो वीडियो उसने बनाया है उसमें उसने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को आत्‍महत्‍या की वजह बताया है। मामला इंदौर के नंदा नगर इलाके का है। मृतक ड्राइवर था। उसने अपने भाई को भी ये वीडियो भेजा था।

बता दें कि इंदौर में लगातार आत्‍महत्‍या के मामले सामने आ रहे हैं। तकरीबन रोजाना ही कोई न कोई जान दे रहा है। इस वीडियो में मृतक युवक ने यह भी कहा कि लड़के सुरक्षित नहीं हैं… उन्हें प्यार साबित करने के लिए जान देना पड़ती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम 25 साल का लविश लश्करी है। वह नंदा नगर में किराए से रहता था। लविश मूल रूप से उज्जैन का रहने वाला था। ड्राइवर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, लविश का खंडवा की रहने वाली एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध था। सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में उसने बताया कि वह डेढ़ साल तक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। कुछ समय पहले युवती के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई, जिसके बाद वे उसे अपने साथ ले गए। उसका मोबाइल भी रख लिया।

लविश ने वीडियो में कहा कि वह युवती से संपर्क नहीं कर पा रहा था, जिससे मानसिक तनाव में था। उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने वीडियो जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।
Edited By: Naveen R Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख