क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) पर दिए बयान पर बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में कहा कि क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति योजना है?' भाजपा ने इसे भारतीय सेना और वीर नारियों का अपमान बताया है। मान से तत्काल इस्तीफे और माफी की मांग की है।
भाजपा ने कहा कि सीएम मान को सिंदूर का महत्व नहीं समझ और उन्होंने इसे हल्के में लेकर देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सीएम मान की एक्स पर टिप्पणियों का वीडियो साझा किया और कहा कि भगवंत मान ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मजाक उड़ाते हुए वे बेशर्मी से पूछते हैं। "क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति है?
बलियावाल ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर, हिंदुओं का धर्म जांचने के बाद उन्हें मारने वाले आतंकवादियों के जवाब में था, क्योंकि सिंदूर महिलाओं की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक चिह्न है। उन्होंने मान पर "शून्य संवेदनशीलता" का आरोप लगाया और भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाने, वीर नारियों का अपमान करने और पवित्र प्रतीकों को मज़ाक में बदलने के लिए उनकी आलोचना की।
While our soldiers executed #OperationSindoor with unmatched precision, avenging the Pahalgam attack and neutralizing terror camps, @AamAadmiParty Punjab CM @BhagwantMann chose to mock this solemn mission with a One Nation, One Husband jibe.
— Praveen Khandelwal (@PKhandelwal_MP) June 3, 2025
Such remarks not only belittle our… pic.twitter.com/UJyAMSyfO4
बलियावाला ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद आतंकवादियों की ओर से हिन्दुओं को उनकी धार्मिक पहचान, जैसे सिंदूर के आधार पर निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं का जवाब देना था। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद, शहादत और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा था, लेकिन मान ने इसे मजाक बनाकर सेना और पवित्र प्रतीकों का अपमान किया है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma

