• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. देश-विदेश
  4. bihar special places
Written By

लंबी छुट्टियों में आपको बिहार के इन 5 पर्यटन स्थलों पर ज़रूर जाना चाहिए

bihar special places
bihar special places
बिहार अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए काफी प्रचलित है। साथ ही बिहार के लिट्टी चोखा की खुशबू भारत के हर कोने में फेली हुई है। इन लंबी छुट्टियों में आपको बिहार को करीब से ज़रूर देखना चाहिए। बिहार के कई ऐसे अद्भुत स्थल है जो आपको ज़रूर एक्स्प्लोर करना चाहिए। बिहार अपनी धार्मिक परंपरा के साथ ऐतेहासिक महत्व भी रखता है। अगर आप भी इस लॉन्ग वीकेंड में बिहार को एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो इन जगह पर ज़रूर घुमने जाएं...
 
बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल | bihar special places
1. बोधगया (Bodh Gaya)
बोधगया बिहार की काफी प्रचलित जगह है जो फाल्गु नदी के पश्चिम तट पर स्थित है। यह शहर पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर है। यह जगह बौद्ध धर्म को मानने वालों के लिए सबसे प्रचलित व सबसे बड़ी जगह है। आप इस जगह बोधि वृक्ष, थाई मठ, महाबोधि मंदिर, रॉयल भूटानी मंदिर और जापानी मंदिर जैसे कई जगह पर घूम सकते हैं और बौद्ध परंपरा का आनंद उठा सकते हैं। 
bihar special places
2. नालंदा (Nalanda)
कहा जाता है कि नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के समय बौद्ध भिक्षुओं ने यहां निवास किया था। इसलिए नालंदा अपने विश्वविद्यालय के लिए काफी प्रचलित है। आपको बता दें कि इस शिक्षा केंद्र में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने दौरा किया और यहां कम से कम वो दो साल बिताए। आप यहां नालंदा विश्वविद्यालय खंडहर, शिव मंदिर, ह्वेन त्सांग मेमोरियल हॉल, कला बुद्ध मंदिर और नालंदा पुरातत्व संग्रहालय जैसी जगह पर घूम सकते हैं।
 
3. वैशाली (Vaishali) 
यह एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है। वैशाली एक बेहद खूबसूरत गांव है जहां आम और केले के विशाल बगीचे हैं। आपको बता दें कि वैशाली का जिक्र रामायण के समय से ही मिलता है। साथ ही वैशाली का उल्लेख महाभारत में भी है। इस जगह का नाम उस राजा के नाम पर पड़ा जो अपने विशाल के नाम से जाना जाता था। आप जहां अशोक स्तंभ, चौमुखी महादेव, कुण्डलपुर और बौद्ध स्तूप जैसे स्थानों पर घूम सकते हैं।
 
4. शेर शाह सूरी टॉम्ब सासाराम (Sher Shah Suri Tomb Sasaram)
शेर शाह सूरी का मकबरा भारत के सबसे प्रभावशाली मकबरों में से एक माना जाता है। इसे भारत का 'दूसरा ताज महल' भी कहा जाता है। यह इमारत दिवंगत सम्राट शेर शाह सूरी को समर्पित एक विशाल मकबरा है। मकबरे का निर्माण 1540- 1545 के बीच पूरा हुआ था। आप लॉन्ग वीकेंड में इस जगह के आनंद ले सकते हैं।
 
5. राजगीर (Rajgir)
राजगीर, मध्य बिहार के धार्मिक और घूमने वाले स्थलों की सूची में प्रमुख स्थलों में शामिल है। इस जगह को 'देवताओं का निवास' भी कहा जाता है। यह शहर लगभग 3000 साल पुराना है। आप जहां विश्व शांति स्तूप, वेणुवन राजगीर, पांडू पोखर और सोन भंडार जैसी जगह पर जा सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
Tourism के साथ एडवेंचर का उठाना चाहते हैं लुत्फ, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर