सम्बंधित जानकारी
- Tour and travels : ट्रेन के लंबे सफर में खाने की ये 3 चीजें जरूर रखें, नहीं होंगी खराब
- Instagram की मदद से बनाएं ट्रेवल को दिलचस्प, जानिए 5 टिप्स
- इन गर्मियों की छुट्टियों में जाएं ये 5 popular theme park
- बजट में हनीमून प्लान कर रहे हैं तो कर सकते हैं इन खूबसूरत डेस्टिनेशन की सैर
- सोलो ट्रिप का बढ़ रहा है चलन, जानिए कैसे करें प्लान, ज़रूरी है ये सावधानियां
Monsoon में इन 5 खूबसूरत जगहों पर घूमना न भूलें
Places to Travel During Monsoon
1. लोनावला, मुंबई: बारिश के मौसम में लोनावला का ज़िक्र करे बिना रहना असंभव है। अधिकतर लोग बारिश के मौसम में ही लोनावला घुमने जाते हैं। यह पहड़ी एरिया है जिसमें आपको खुबसूरत झरने और हसीन वादियां देखने को मिलेंगी। बारिश के समय लोनावला का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह मुंबई से करीब 89 किलोमीटर की दूरी पर है।
2. कोडाइकनाल, तमिलनाडु: कोडाइकनाल भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस जगह को 'हिल्स स्टेशन की राजकुमारी' भी कहा जाता है। आप यहां बोटिंग और ट्रैकिंग जैसी कई मज़ेदार एक्टिविटी कर सकते हैं। साथ ही आप कई झरने, तालाब और हरियाली को एन्जॉय कर सकते हैं। कोडाइकनाल जाने के आपको सबसे पास मदुरई का स्टेशन मिलेगा।
3. गोवा: क्या आपका भी आज तक गोवा का प्लान सफल नहीं हुआ? पर इस मानसून आपको गोवा ट्रिप ज़रूर प्लान करनी चाहिए। गर्मी से ज्यादा गोवा बारिश के मौसम में बहुत सुंदर लगता है। बीच के साथ आप गोवा के खुबसूरत चर्च और नेचर को एन्जॉय कर सकते हो। साथ ही गोवा में कई एडवेंचर एक्टिविटी भी होती है। गोवा का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहता है।
4. कूर्ग, कर्नाटक: कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है। यह प्रकृति को करीब से देखने के लिए बेहतरीन जगह है। आप इस जगह झरने, कॉफ़ी प्लांटेशन और तालाब कैसी कई खुबसूरत जगह पर घूम सकते हैं। साथ ही इस जगह का खाना भी बहुत स्वादिष्ट है। आप यहां हाथियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
5. मुन्नार, केरल: भारत में मानसून का आगमन केरल के तट से ही होता है। मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ तीन नदियों के संगम से होता है। यह जगह काफी शांत और रोमांटिक है। इस जगह का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहता है।
