IND vs AUS Live: 4 विकेट से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाई चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह
India vs Australia Champions Trophy : भारत ने शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाने के बाद सधी हुई बल्लेबाजी की और विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने टीम को सौ पार करवाने में अहम भूमिका निभाई।बेन ड्वारशुइस ने शुभमन गिल (आठ) जबकि वामहस्त स्पिनर कूपर कोनोली ने रोहित शर्मा (29) को आउट किया।दोनों ने भारतीय टीम का स्कोर 100 पार पहुंचा दिया।इस दौरान विराट कोहली ने अर्धशतक भी जड़ दिया।इसके बाद उन्होंने टीम को 200 पार भी पहुंचा दिया।हालांकि जीत के दहलीज पर विराट कोहली 84 रनों पर आउट हो गए।हालांकि उनके आउट होने के बाद जीत एक औपचारिकता ही रही और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।
भारत ने मोहम्मद शमी के 3 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 264 रनों पर समेट दिया। यह चैंपियन्स ट्रॉफी में लगातार चौथा मैच है जिसमें भारत ने विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से स्मिथ और कैरी ने अर्धशतक जड़े।
रविंद्र जड़ेजा ने मार्नस लाबुशेन को पगबाधा कर भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ी राहत दिलाई क्योंकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी कर रहा था। 36 गेंदो में 29 रन बनाने वाले लाबुशेन ने 2 चौका और 1 छक्का लगाया।इसके बाद जड़ेजा ने चैंपियन्स ट्रॉफी के पहले मैच में शतक जड़ चुके इंग्लिस को भी आउट किया।
उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। मैथ्यू शॉर्ट आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। शॉर्ट की जगह कूपर कॉनली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को एकादश में शामिल किया गया हैं।
वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि भ्रम की स्थिति में टॉस हारना ही अच्छा होता है। रोहित ने कहा कि यहां चार-पांच सतह हैं जोकि कई तरह का बर्ताव करती हैं। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
भारत एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल,रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
ऑस्ट्रेलिया एकादश: कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारश्विस, नाथन एलिस, ऐडम जम्पा और तनवीर संघा।
KL RAHUL FINISHES OFF IN STYLE!!!!! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 4, 2025
What a moment, what a win as #TeamIndia qualify for the #ChampionsTrophy final for the 5th time! #ChampionsTrophyOnJioStar FINAL SUN, 9th March, 1:30 PM on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
Start… pic.twitter.com/ymcT8TwJdA
Take a bow for the Undisputed "KING" of World Cricket.#ViratKohli #INDvsAUS pic.twitter.com/X3y5M5DRNx
— Krishna (@Atheist_Krishna) March 4, 2025
- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 264 रनों पर समेटा, शमी ने चटकाए 3 विकेट
भारत ने मोहम्मद शमी के 3 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम को 264 रनों पर समेट दिया। यह चैंपियन्स ट्रॉफी में लगातार चौथा मैच है जिसमें भारत ने विपक्षी टीम के सभी 10 विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से स्मिथ और कैरी ने अर्धशतक जड़े।
- अक्षर पटेल ने स्मिथ और मैक्सवेल को आउट कर दी भारतीय फैंस को खुशी
- सर जड़ेजा ने लाबुशेन और इंग्लिस को आउट कर दिलाई टीम इंडिया को बड़ी राहत
रविंद्र जड़ेजा ने मार्नस लाबुशेन को पगबाधा कर भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ी राहत दिलाई क्योंकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी कर रहा था। 36 गेंदो में 29 रन बनाने वाले लाबुशेन ने 2 चौका और 1 छक्का लगाया।इसके बाद जड़ेजा ने चैंपियन्स ट्रॉफी के पहले मैच में शतक जड़ चुके इंग्लिस को भी आउट किया।
- भारत को बड़ी सफलता, खतरनाक लग रहे ट्रेविस हेड को वरुण ने किया चलता
The big wicket of Travis Head pic.twitter.com/FsKEdqOopr
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 4, 2025
- कूपर कोनोली को पवैलियन भेजकर शमी ने दिलाई भारत को पहली सफलता
- ऑस्ट्रेलिया ने 2 बदलाव कर मजबूत किए स्पिन विकल्प, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। मैथ्यू शॉर्ट आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। शॉर्ट की जगह कूपर कॉनली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को एकादश में शामिल किया गया हैं।
वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि भ्रम की स्थिति में टॉस हारना ही अच्छा होता है। रोहित ने कहा कि यहां चार-पांच सतह हैं जोकि कई तरह का बर्ताव करती हैं। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-A look at #TeamIndia's Playing XI
— BCCI (@BCCI) March 4, 2025
Updates https://t.co/HYAJl7biEo#INDvAUS | #ChampionsTrophy pic.twitter.com/kFeikS3w7b
भारत एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल,रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।