dharma sangrah
Mon, 10 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Onion In The Socks For Health Benefit

सोते वक्त मोजे में कटा प्याज रखकर पहनें, पाएं 5 लाभ

मोजे में प्याज
घरेलू उपायों की कमी नहीं है, और इनसे ज्यादा प्रभावकारी भी कुछ नहीं। ऐसा ही एक उपाय है, मोजे में प्याज का एक टुकड़ा रखकर पहनना। जी हां आपको जानकर भले ही हैरानी हो, लेकिन सोते वक्त अगर आप प्याज का एक स्लाइस अपने पैर के निचले हिस्से में रखकर, उसपर मोजे पहनकर सोते हैं, तो आपको सेहत के यह 5 फायदे मिल सकते हैं - 
1 मोजे और प्याज का यह उपाय बुखार में सबसे अधिक प्रभावकारी है। अगर आप बुखार महसूस कर रहे हैं तो रात को सोते वक्त यह उपाय आजमाएं और आराम से सो जाएं। यह प्याज आपके शरीर की सारी गर्मी सोख लेगा और आप राहत महसूस करेंगे।
2 प्याज एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। शरीर के किसी भी हिस्से में रखने या रगड़ने पर यह बैक्टीरिया का नाश करता है और बढ़े हुए तापमान को कम करता है।


प्याज को पैर में रखकर सोना पैरों से आने वाली गंध को भी दूर करने में मदद करता है, क्योंकि प्याज की तेज गंध अपने आसपास की वायु को शुद्ध करने में सहायक होती है।
 
ऐसा भी माना जाता है कि प्याज को इस तरह पैरों के बीच रखने से पेट के संक्रमण से भी निजात मिलती है और किडनी से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है। यह रक्त को भी शुद्ध करने में मददगार है।
 
5 यह उपाय छोटी आंत और मूत्राशय की समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम और संक्रमण के लिए भी आप यह तरीका आजमा सकते हैं।