1. सामयिक
  2. इतिहास-संस्कृति
  3. विश्व
  4. 2025 calendar and 1941 calendar is same

क्या 1941 का इतिहास दोहरा रहा है साल 2025, क्या ये है विनाश का साल या इन दो कैलेंडर में समानता सिर्फ है संयोग!

2025 calendar same as what year
2025 calendar and 1941 calendar is same: 2025 के गुजरे महीनों में हर तरफ युद्ध की आशंकाएं, प्राकृतिक आपदाएं, विमान दुर्घटनाएं और भगदड़ जैसी खबरें हैं। क्या 2025 वाकई कयामत का साल है? यह सवाल इन दिनों हर किसी के ज़हन में है, खासकर तब जब यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि साल 2025 का कैलेंडर बिल्कुल 1941 जैसा ही है।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो और पोस्ट इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे 2025 का कैलेंडर 1941 जैसा ही है। इसका मतलब है कि हर तारीख हफ्ते के एक ही दिन पड़ती है, वीकेंड भी एक जैसे होते हैं। ऐसे में कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या 2025 वैश्विक उथल-पुथल का एक और साल है? क्या इतिहास खुद को दोहराने की तैयारी में है?

 
1941 में क्या हुआ था
  • प्लेन्स हादसे: 30 अक्टूबर को नॉर्थवेस्ट एयरलाइंस का डगलस DC-3A-269 फार्गो के पास दुर्घटनाग्रस्त, 14 में से 15 लोग मारे गए। 
  • पर्ल हार्बर पर हमला: 7 दिसंबर को जापान ने अमेरिका पर हमला किया, 2,400 लोग मारे गए, अमेरिका विश्व युद्ध में शामिल हुआ। 
  • ऑपरेशन बारबरोसा: जर्मनी ने सोवियत संघ पर हमला किया। युद्ध के कारण आर्थिक संकट पैदा हो गया था।
  • माली में युद्ध: सैन्य, वैगनर ग्रुप और सशस्त्र गुटों की लड़ाई से भुखमरी।
  • ल्विव प्रोफेसरों का नरसंहार: नाजियों ने पोलैंड के वैज्ञानिकों और लेखकों की हत्या की।
  • रुंबुला नरसंहार: यहूदियों की सामूहिक हत्या।   
  • माल्टा पर बमबारी: जर्मनी ने बम गिराए, 50 लोग मारे गए। एसएस एंसेल्म जहाज डूबा: जर्मन पनडुब्बी ने ब्रिटिश जहाज डुबोया।  
  • वेक आइलैंड, मलाया, फिलीपींस, हॉन्गकॉन्ग की लड़ाइयां: कई युद्ध शुरू हुए, भारी नुकसान।
  • बटान डेथ मार्च (1942 की शुरुआत): हजारों लोग मारे गए।


2025 में अब तक :
  • प्लेन्स हादसे: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 क्रैश, 242 में से 241 लोग मारे गए। रूस-यूक्रेन युद्ध: व्यापार, ईंधन और खाद्य संकट बढ़ा।
  • इजरायल और फलस्तीन (हमास): गाजा में युद्ध जारी,
  • इजरायल और ईरान: जून 2025 में इजरायल ने तेहरान पर हमला किया, क्षेत्रीय तनाव बढ़ा। प्राकृतिक आपदाएं: ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात अल्फ्रेड, जॉर्डन में बाढ़, सऊदी अरब में धूल भरी आंधी, ट्यूनीशिया और कुवैत में खराब मौसम।
  • भारत पाकिस्तान में तनाव : कश्मीर में अप्रैल 2025 में आतंकी हमले के बाद मई में दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले हुए।
  • चीन और ताइवान में तनाव : ताइवान के मुद्दे पर तनाव, युद्ध की आशंका।    
 ALSO READ: तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

क्या 2025 में भी दोहराया जा रहा है 1941 का इतिहास
जब हम 2025 में खड़े होकर साल 1941 पर नजर डालते हैं तो सच में तो कुछ समानताएं देखने को मिलती हैं। कई क्षेत्रों में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है। कुछ जगहों पर तो युद्ध की चिंगारियां भड़क चुकी हैं। आर्थिक अस्थिरता, पर्यावरणीय चिंताएं और सामाजिक अशांति भी बढ़ रही है। सवाल ये उठता है कि क्या ये सभी कारक हमें 1941 जैसे किसी बड़े वैश्विक संकट की ओर धकेल रहे हैं?


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इजराइल-ईरान हमले के दौरान क्यों बढ़ी पिज्जा की बिक्री? क्या है पिज्जा का युद्ध से ये अनोखा कनेक्शन?