शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. famous harivansh rai bachchan poem
Written By

हरिवंश राय बच्चन की कविता- अग्नि पथ

हरिवंश राय बच्चन की कविता- अग्नि पथ - famous harivansh rai bachchan poem
harivansh rai bachchan
 
- हरिवंशराय बच्‍चन
 
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
 
वृक्ष हों भले खड़े, 
 
हो घने, हो बड़े, 
 
एक पत्र-छांह भी मांग मत, मांग मत, मांग मत! 
 
अग्नि पथ! अग्नि पथ! अग्नि पथ!
 
तू न थकेगा कभी! 
 
तू न थमेगा कभी!
 
तू न मुड़ेगा कभी!-कर शपथ! कर शपथ! कर शपथ!
 
यह महान दृश्‍य है- 
 
चल रहा मनुष्‍य है 
 
अश्रु-श्‍वेद-रक्‍त से लथपथ, लथपथ, लथपथ!