1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. चुटकुले
  6. अव्वल दर्जे के आलसी

अव्वल दर्जे के आलसी

चुटकुला
WD

गुरु और चेला दोनों अव्वल दर्जे के आलसी थे। एक रात गुरु ने चेले से कहा - जरा देख, बाहर बारिश हो रही है क्या?
चेला बोला - बारिश हो रही है।
गुरु - देखे बगैर कैसे कहता है।
चेला बोला - गुरु जी अभी-अभी जो बिल्ली अंदर आई है, वह भीगी हुई है, तो बारिश हो रही है।
पांच मिनट बाद गुरु ने फिर कहा- अच्छा! जरा बत्ती बुझा दे।
चेला बोला - गुरुजी आंखे बंद कर लो, अपने आप अंधेरा हो जाएगा।
गुरुजी ने झल्लाते हुए कहा - चल, जरा उठकर दरवाजा तो बंद कर दे।
चेला बोला - गुरुजी, अब दो काम मैंने कर दिए। तीसरा तो आप कर लीजिए।