शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes in Hindi
Written By

पति-पत्नी का यह जोक शानदार है : अपने शब्द वापस ले लो

पति-पत्नी का यह जोक शानदार है : अपने शब्द वापस ले लो - Husband Wife Jokes in Hindi
पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी कुछ बढ़-चढ़कर बोल गई।
 
पति ने अपना अधिकार जताते हुए कहा- मैं कहता हूं, अपने शब्द वापस ले लो।
 
पत्नी बोली- नहीं लेती।
 
पति ने फिर गुस्से में कहा- आखिरी बार कहता हूं, अपने शब्द वापस ले लो, मैं तुम्हें 5 मिनट का समय देता हूं।
 
पत्नी ने शांत भाव से पूछा- और अगर 5 मिनट के अंदर अपने शब्द वापस न लिए तो?
 
पति ने कहा- अच्छा, तो तुम्हें कितना समय चाहिए?
ये भी पढ़ें
सूर्यवंशी में अजय देवगन, रणवीर सिंह के साथ सलमान खान भी दिखेंगे!