शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. 21 days lock down jokes
Written By

21 दिन लॉक डाउन के चुटकुले : फुरसत में पढ़ें, खूब हंसें

21 दिन लॉक डाउन के चुटकुले : फुरसत में पढ़ें, खूब हंसें - 21 days lock down jokes
1 . अभी मैंने बैठे बैठे सोचा कि....
 
क्यों ना लेट कर सोचा जाए.....!!!
2. जिनके यहां हेयर डाई स्टॉक में रखे हैं वो तो 21 दिन बाद चकाचक निकलेगी मुश्किल बिचारी एक एक पाऊच लाने वालियों की है ..21 दिन बाद धौली धट निकलेगी। 
3 . भारत की ताजा स्थिति .....
 
कोरोना पॉजिटिव केस - 567 
पीछे से 
सूजे हुए वाले केस - 11568
4. जरुरी काम हो तो किसी अड़ोसी पड़ोसी को पीछे बिठाकर ले जाएं ,
लठ्ठ हमेशा पीछे वाले को ही पड़ते हैं।
5 . शरीर का रंग हो जाएगा गेरू, आ मत जाना लाबरिया भेरू।
बदन से निकलेगी आग, मत जाना छत्रीबाग
6. कोरोना से बचने का आसान घरेलू उपाय
 
250 ग्राम सौंफ लें, 250 ग्राम अजवाइन लें 250 ग्राम सरसो लें..
 
इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करें
अब इन्हें अलग-अलग करें, किन्तु घर से नहीं निकलें।