1. सामयिक
  2. 10वां विश्व हिन्दी सम्मेलन
  3. हिन्दी कम्प्यूटिंग
  4. Hindi Portal And Websites

हिन्दी में पोर्टल और वेबसाइटें

hindi portal
इंटरनेट पर हिन्दी यूनिकोड के स्थापित होते ही हिन्दी इंटरनेट जगत तेज़ी से पैर फैलाने लगा और हर दिन हज़ारों नए हिन्दी पन्ने और उपयोगकर्ता जुड़ने लगे।

इंटरनेट पर हिन्दी का बाज़ार जोर पकड़ने लगा और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भी इस अवसर को हाथोंहाथ लिया। मीडिया हाऊस इनमें आगे रहे जिन्होंने सबसे पहले अपनी समाचार साइटों का हिन्दीकरण किया।

बीबीसी, डॉयचे वेले, याहू इंडिया और एमएसएन इंडिया ने हिन्दी की अहमियत को समझते हुए हिन्दी में अपने अनूठे पोर्टल शुरू किए। आज यह कारवां निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज हिन्दी के ब्लॉग, वेबसाइट, पोर्टल के साथ हर प्रकार के सोशल मीडिया के मंचों से हिन्दी मुस्कुरा रही है।