• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज़: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Increase in assets of 58 MLAs in Himachal
Written By
Last Updated : सोमवार, 7 नवंबर 2022 (19:28 IST)

Himachal Pradesh Elections: 58 विधायकों की संपत्ति में औसतन 12 करोड़ की वृद्धि

Himachal Pradesh Assembly Elections
मंडी। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 58 विधायकों की संपत्ति में बीते 5 साल के दौरान औसतन 12.08 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 से पिछले 5 साल के दौरान उनकी संपत्ति में 9.3 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई थी। चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा के विधायक बलबीर सिंह वर्मा की संपत्ति में बीते 5 वर्षों में सबसे अधिक 37.71 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।
 
'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) और 'हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच' द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक 49 विधायकों की संपत्ति में 5 से लेकर 1,167 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि 9 विधायकों की संपत्ति में गिरावट देखी गई।
 
चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बलबीर सिंह वर्मा की संपत्ति में बीते 5 वर्षों में सबसे अधिक 37.71 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। उनकी संपत्ति 2017 में 90.73 करोड़ रुपए थी, जो 2022 में बढ़कर 128.45 करोड़ रुपए हो गई। उनकी आय के स्रोत वेतन, किराए की आय, होटल, पेट्रोल पंप और बागवानी हैं।
 
मंडी से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा की संपत्ति में 17.23 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई जबकि शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति में 17.06 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और वे तीसरे स्थान पर रहे। पालमपुर से कांग्रेस के विधायक आशीष बुटेल की संपत्ति 8 करोड़ रुपए बढ़कर 30.25 करोड़ रुपए हो गई जबकि गगरेट से भाजपा के विधायक की संपत्ति 7.17 करोड़ रुपए बढ़कर 28.01 करोड़ रुपए हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
राजनाथ ने क्यों कहा? कांग्रेस ‘वाइड बॉल’, आप ‘नो बॉल’, केवल भाजपा सही ‘लेंथ की बॉल’