गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. tips to take care of Fridge when it smells
Written By

फ्रिज से आ रही है बदबू तो ये Tips आजमा कर देखें

फ्रिज से आ रही है बदबू तो ये Tips आजमा कर देखें - tips to take care of Fridge when it smells
fridge cleaning tips
 

फ्रिज के अंदर बहुत अधिक सामान होने से बदबू आने लगती है। कई बार फ्रिज का गेट खोलते ही हम फ्रिज से एकदम दूर भाग जाते हैं, क्योंकि बदबू इतनी अधिक होती है। फ्रिज से बदबू आने का कारण अधिक समय तक फ्रिज में ही रहने से भी चीजें खराब होने लग जाती है और वह अन्य सामान की खुशबू के साथ मिक्स होकर बदबू की तरह फैल जाती है। एक कारण यह भी है कि कई बार जब हम चीजों को नहीं ढंकते हैं और वह फ्रिज में ही रह जाती है, इस वजह से भी फ्रिज बदबू मारने लगता है। लेकिन कुछ बदलाव कर इस बदबू से बचा जा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे में क्या करें?
 
1.सोड़ा फ्रिज में रख दें
 
जी हां, अगर फ्रिज से लगातार बदबू आ रही है तो आप खाने वाला सोड़ा एक कटोरी में लेकर रख दीजिए। बदबू नहीं आएगी।
 
2.पुदीने का अर्क
 
पुदीने में बदबू को कम करने की क्षमता मौजूद है। ऐसे में आप एक कटोरी में पुदीने को या तो फ्रिज में रख सकते हैं या फ्रिज की सफाई के दौरान अर्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह संतरे का अर्क भी होता है। इसका भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
3.कॉफी बीन्स
 
कॉफी बीन्स काफी स्ट्रांग होते हैं, आप बीन्स को एक कटोरी में लेकर फ्रिज में रख सकते हैं इससे आपकी फ्रिज की बदबू खत्म हो जाएगी। और फ्रिज में सिर्फ कॉफी की महक आएगी।
 
4.फ्रिज में पेपर
 
जी हां, अगर आप बदबू से परेशान हो गए है तो फ्रिज में एक पेपर का बंडल रख दीजिए। न्यूज पेपर आसानी से बदबू को सोख लेता है।
 
5.नींबू
 
जी हां, नींबू का भी प्रयोग किया जाता है। इसमें मौजूद खट्टी खुशबू से आसानी से फ्रिज की बदबू को दूर किया जा सकता है। आधा काटकर नींबू को फ्रिज में रख दीजिए।

ये भी पढ़ें
Skin Care Tips : बर्फ बढ़ाएगा चेहरे का ग्‍लो, बस 30 सेकंड करना होगी मसाज