Hanuman Chalisa

यामी गौतम जूझ रही हैं केराटोसिस पिलारिस बीमारी से जानें क्या होती है

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (13:28 IST)
अभिनेत्री यामी गौतम अपने कार्य को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कम फिल्में साइन की लेकिन अधिकतर सुपरहिट रहीं। वहीं अभिनेत्रियों की स्किन देखकर सभी के मुंह से wow!!ही निकलता है। लेकिन यामी गौतम भी स्किन से जुड़ी समस्या से जूझ रही हैं जिसके बारे में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर स्किन से जुड़ी बीमारी के बारे में बताया। जी हां, यामी गौतम ने अपनी बीमारी जगजाहीर करते हुए बताया कि इन दिनों वह केराटोसिस पिलारिस की बीमारी से जूझ रही है। आइए जानते हैं क्‍या है यह बीमारी...

केराटोसिस पिलारिस (Keratosis Pilaris) क्या है?

यह त्वचा संबंधित बीमारी है। इसमें मरीज की त्वचा खुरदरी हो जाती है, चेहरे पर छोटे-छोटे मुंहासे होना, चेहरे पर बारीक-बारीक दाने हो जाते हैं।

दरअसल, यह तब होते हैं जब केराटिन नाम का प्रोटीन प्रोड्यूस होने के कारण होते हैं। इससे स्किन के छिद्र बंद हो जाते हैं। जब केराटिन की लेयर्स खराब होने लगती है तो चेहरे पर उपरोक्‍त चीजें दिखने लगती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक यह गंभीर समस्या नहीं है लेकिन इसे ठीक होने में काफी समय लगता है। सही उपचार लेने से यह ठीक भी हो जाती है। इसके लिए डॉक्टर के बताए अनुसार उपचार लेने और डाइट में बदलाव करने से आराम मिल जाता है।

यामी गौतम ने पोस्‍ट शेयर कर कहा - उन्होंने खुलासा किया कि वे कई सालों से इससे निपट रही हैं और उन्होंने पोस्ट के साथ अपने सभी डर को दूर करने का फैसला किया है। वे आगे लिखती हैं, ‘टीनएज में यह स्किन कंडीशन बनने लगी थी और इसका अभी भी कोई इलाज नहीं है।

मैंने कई सालों तक इसका सामना किया है और आज आखिरकार, मैंने अपने सभी डर और इनसिक्योरिटी को दूर करने का फैसला किया है। मैं अपनी कमियों को पूरे दिल से अपनाने का साहस जुटा पाई हूं।

ALSO READ: Skin care tips : स्कीन टाइटनिंग फेस मास्क को अपनाएं, त्वचा को ढीलेपन से बचाएं

ALSO READ: Winter Skin Care Tips - ठंड में अखरोट का फेस पैक झुर्रियों से दिलाएगा मुक्ति, चेहरे को बनाएं चमकदार

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

अगला लेख