शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. health benefits of chickpeas water
Written By

इस मौसम में खाली पेट भीगे चने का पानी पीना वरदान है

इस मौसम में खाली पेट भीगे चने का पानी पीना वरदान है - health benefits of chickpeas water
चना कई गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। भारत में इसे अलग-अलग प्रकार से बनाकर खाया जाता है। और यह हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। चने में मैंगनीज, मैग्‍नीशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से एक्‍ट्रा फैट बर्न होता है और एनर्जी बढ़ती है। लेकिन वहीं भीगे चने के पानी के भी लाभ है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आज जान लीजिए। 
 
- भीगे हुए चने का पानी पीने से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। वहीं कोरोना काल में आप इस पानी को जरूर पी सकते हैं। चने में जरूरी मिनरल्‍स, क्‍लोरोफिल और फास्‍फोरस भी होते हैं। जब चने को पानी में भिगोया जाता है तो उसके मिनरल्‍स पानी में भी घुल जाते हैं। इसलिए इसका पानी पीने की सलाह दी जाती है। 
 
-रात में चने को भिगोकर रख देना चाहिए। इसके बाद सुबह वह पानी पी लें चाहिए। अगर आप वह पानी नहीं पी पाते हैं तो उन्‍हें चने के साथ थोड़ा सा काला नमक डालकर उबाल लीजिए। इसके बाद उसका सेवन कर लीजिए। 
 
-भीगे हुए चने के पानी का सेवन करने से पेट का डाइजेशन अच्‍छा रहता है। पाचन तंत्र से जुड़ी अधिकतम परेशानी का हल आपको मिल सकता है। कब्‍ज, पेट दर्द, ब्‍लोटिंग, अपच  जैसी समस्‍या होने पर यह पानी सबसे अधिक लाभकारी है। 
 
- सूप या दाल बनाते समय भी इस पानी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 
 
- चने के पानी को और भी हेल्‍दी बनाया जा सकता है। इसमें आप नींबू, काला नमकऔर पुदीने की पत्तियों को मिक्‍स कर सकते हैं। 
 
 
 
ये भी पढ़ें
नागपंचमी पर दाल-बाटी या बाफले बनाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लीजिए ये खास 15 बातें