बुधवार, 18 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. food to improve your eyesight good foods for eye health
Written By WD Feature Desk
Last Updated : बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (18:26 IST)

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

जानिए क्या है इनके फायदें, कैसे बढ़ातें है ये Eyesight

Food to improve your eyesight
Food to improve your eyesight : इन दिनों कम उम्र में ही लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। हर कोई कमजोर आई साइट के कारण चश्मा लगाने पर मजबूर है। ऐसे में ज्यादातर लोगों का सवाल ये है कि चश्मा हटाने के लिए क्या खाना चाहिए। नियमित रूप से अपने नेत्र चिकित्सक के पास जाने और हर साल आंखों की जांच करवाने के अलावा, सही खाद्य पदार्थ खाने से आपकी दृष्टि में सुधार हो सकता है और साथ ही आंखों से संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है। जानिए आंखों के लिए इन food items के बारे में जो आई साइट इंप्रूव करने में आपकी मदद कर सकते हैं।  
 
1. आंखों में कैटरेक्‍ट की संभावना को कम करता है संतरा 
आंखों के ल‍िए खट्टे फलों का सेवन फायदेमंद होता है। संतरे में व‍िटाम‍िन सी मौजूद होता है जो आंख की ब्लड वेसेल्स के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में मदद करता है। व‍िटाम‍िन सी एक खास एंटी-ऑक्‍सीडेंट है ज‍िससे कैटरेक्‍ट के लक्षण या कैटरेक्‍ट से बचा जा सकता है। उम्र के साथ आंखें कमजोर होती है पर आंखों की रौशनी को अच्‍छा रखने के ल‍िए व‍िटाम‍िन सी युक्‍त फलों का सेवन फायदेमंद होता है। 
Food to improve your eyesight
Food to improve your eyesight
2. पत्तेदार हरी सब्जियां खाने से strong होता है vision 
पत्तेदार हरी सब्जियां आंखों के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसमें विटामिन होते हैं जो आपके शरीर के साथ-साथ आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर साबित होते हैं। पत्तेदार हरी सब्जियां जिनमें कोलार्ड साग, पालक और केल शामिल हैं। ये मैक्युलर डीजेनरेशन और मोतियाबिंद सहित आंखों की अलग-अलग समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा मटर, एवोकाडो और ब्रोकली को ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन के लाभ प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है। 
 
3. अमरूद से नाइट ब्‍लाइंडनेस की समस्‍या सेहोगा बचाव 
अमरूद में व‍िटामिन सी और व‍िटाम‍िन ए की मात्रा पाई जाती है। व‍िटाम‍िन ए का सेवन आंखों के ल‍िए फायदेमंद होता है, इसकी कमी से रात में देखने में समस्‍या होती है। साथ ही व‍िटाम‍िन ए की कमी से ड्राय आई की समस्‍या, नाइट ब्‍लाइंडनेस के लक्षण आद‍ि नजर आ सकते हैं। ठंड के मौसम में आपको ताजे अमरूद खाने चाह‍िए, हालांक‍ि एक द‍िन में एक अमरूद से ज्‍यादा न खाएं, मात्रा सीम‍ित रखें।
 
4. साबुत अनाज
साबुत अनाज पोषण का एक बहुत ही प्रभावी स्रोत है और इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो उम्र से संबंधित मैक्युलर डीजेनरेशन जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। साबुत अनाज वाले आहार के सेवन में ब्राउन राइस, होल ओट्स और होल-व्हीट ब्रेड शामिल हैं। साबुत अनाज में मौजूद अलग-अलग पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करते हैं। 


 अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 
 ALSO READ: Benefits of Ghee Coffee : जानिए क्या है घी कॉफी, इन फायदों को जान आप भी पीएंगे रोज