शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Eye care home remedies
Written By

Eye care tips- सिर्फ 10 मिनट में कम करें आंखों की पफीनेस

Eye care tips- सिर्फ 10 मिनट में कम करें आंखों की पफीनेस - Eye care home remedies
भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर महिलाएं अपनी केयर नहीं कर पाती है। कई बार आंखों के नीचे सूजन भी नजर आती हैं जिससे चेहरा अलग ही डल दिखने लगता है। लेकिन कुछ आसान से घरेलू उपाय हैं जिन्हें फॉलो कर आंखों की नीचे बढ़ रही पफीनेस को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं घर में रात को सोने से पहले कुछ टिप्स फॉलो करें, जिससे आंखों की पफीनेस भी कम होगी और आंखों के नीचे बढ़ रहे डार्क सर्कल को भी कम करने में मदद मिलेगी-
 
1. ठंडा चम्मच- जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन अगर आप पफीनेस आंखों से परेशान हो गए हैं तो गोल ठंडा चम्मच अपनी आंखों पर रखकर आराम दे सकते हैं। इसके लिए चम्मच को थोड़ी देर फ्रीजर में रख दें। जिससे वह एकदम ठंडा हो जाएगा। अब इसे अपनी आंखों पर 10 मिनट रख कर सो जाएं। चम्मच को गर्म होने पर तुरंत हटा दें। ऐसा नियमित रूप से 10 से 15 मिनट करें। सुबह आपकी आंखों से पफीनेस खत्म हो जाएगी।
 
 
2. टी बैग्स- अक्सर लोग टी बैग्स का उपयोग कर उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप भी ऐसा करते हैं तो रुक जाएं। दरअसल, टी बैग्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी आंखों के नीचे मौजूद काले गोल घेरों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही आंखों के नीचे लगातार बढ़ रही पफीनेस को भी कम करते हैं। टी बैग्स का प्रयोग करने के बाद फेंके नहीं बल्कि उन्हें फ्रिज में ही रख दें। रात को सोने से पहले 15 मिनट उन्हें अपनी आंखों पर रख लें। इससे आपको आराम मिलेगा और आंखों की पफीनेस कम हो जाएगी।
 
3. पानी अधिक पीएं- लोगों के पानी पीने की आदत बहुत कम है। जिस वजह से कई सारी समस्याएं शरीर को घेरने लगती है। पफीनेस का कारण भी एक यही है कि पानी की कमी। आप जितना अधिक पानी पिएंगे पफीनेस की समस्या से आपको जल्द निजात मिलेगी।
 
4. खीरा- ककड़ी में मौजूद तत्व सिर्फ आपकी आंखों की पफीनेस को ही कम नहीं करते बल्कि दिन भर में हुई आंखों की थकान को भी दूर करने में सबसे कारगर है। लगातार कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल चलाने से आंखों में जलन होने लगती है। साथ ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल बनने लगते हैं। अगर आप इस समस्या से बुरी तरह से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से रात को सोने से पहले अपनी आंखों पर गोल खीरे के टुकड़े लगाकर रखें। और गर्म होने पर उन्हें हटा दें इससे आपको त्वरित आराम मिल जाएगा।

 
5. गुलाब जल- आंखों की पफीनेस को कम करने में गुलाब जल सबसे अच्छा और आसान तरीका है। बस इसके लिए आपको कॉटन में गुलाब जल को लेकर उन्हें आंखों के ऊपर रखना है और सूख जाने पर उन्हें आंखों से हटाकर साइड में लगते हैं। जब तक वह सुख नहीं जाता उन्हें अपनी आंखों पर लगा रहने दीजिए। नियमित रूप से ऐसा करें। आंखों की पफीनेस कम करने के साथ ही डाक सर्कल में भी आराम मिलेगा।