अर्ली मेनोपॉज से बचने के लिए लाइफस्टाइल में आज ही करें ये बदलाव
How to postpone Menopause: महिला अपने पूरे जीवन में कई हार्मोनल बदलावों से गुजरती हैं मेनोपॉज भी एक तरह से हारमोंस में परिवर्तन ही है। यह एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे लगभग एक उम्र के बाद हर महिला गुजरती है। महिलाओं में करीब 45 से 55 की उम्र के बीच पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं यह वह समय है जब ओवरसीज एक रिलीज करना बंद कर देती है और इसके बाद कोई भी महिला प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण नहीं कर सकती। इस दौरान महिला के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका असर उनके वजन, मूड और स्वास्थ्य पर पड़ता है।
लेकिन आजकल की जीवन शैली में कई महिलाओं को मेनोपॉज समय से पहले आने लगा है। इस वजह से अक्सर महिलाओं के मन मे सवाल रहता है कि क्या समय से पहले आने वाले मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है। चलिए आज इसी विषय पर हम आपको वेबदुनिया हिंदी पर विस्तार से समझते हैं।
क्या मेनोपॉज को डिले किया जा सकता है?
मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है जिससे हर महिला गुजरती है। इसे रोका नहीं जा सकता। हां लेकिन समय से पहले आने वाले मेनोपॉज को जीवन शैली में कुछ बदलाव करके जरूर डिले किया जा सकता है। आईए जानते हैं अर्ली मेनोपॉज से निपटने के लिए आप क्या सावधानियां अपना सकती हैं।
-
हेल्दी डाइट भी अर्ली मेनोपॉज को डिले करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके लिए महिलाओं को अपनी डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और फाइटोएस्ट्रोजन्स से भरपूर चीजें लेनी चाहिए। ये शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं।
-
अर्ली मेनोपॉज से बचने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना भी जरूरी है। स्ट्रेस ट्रेनिंग और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज, एस्ट्रोजन लेवल को रेगुलेट करने और मेनोपॉज को डिले करने में मदद कर सकती हैं।
-
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी एक तरीका है जिससे अर्ली मेनोपॉज से बचा जा सकता है। इस थेरेपी में शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को मेंटेन रखकर, मेनोपॉज के लक्षणों को डिले किया जाता है।
-
तनावपूर्ण जीवन शैली हमारी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर नेगेटिव असर डालती है इसलिए जीवन में बैलेंस बनाए रखने के लिए योग और मेडिटेशन को शामिल करें।
-
स्मोकिंग की वजह से ओवरीज की एजिंग जल्दी हो सकती है। अल्कोहल का सेवन भी हार्मोन्स पर नकारात्म असर डालता है। इनका सेवन भी अर्ली मेनोपॉज की वजह बन सकती है।
-
कुछ स्टडीज में यह बात भी सामने आई है कि जिन महिलाओं ने लंबे वक्त तक ब्रेस्टफीड किया है, उन्हें अर्ली मेनोपॉज का ख़तरा कम होता है।
-
मेनोपॉज जेनेटिक कारणों पर भी निर्भर करता है। हालांकि मेनोपॉज एक नेचुरल प्रक्रिया है। यदि आपको लगता है कि आप में अर्ली मेनोपॉज के संकेत दिखाई दे रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह से आपको कोई भी ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।